CG : पिकअप ने रौंदा, सरगुजा में दो युवकों की दर्दनाक मौत …
सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित बासेन में रविवार रात करीब 8:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर खून बिखरा देख लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, मानपुर निवासी नान्हू (30 वर्ष) पिता शिवबोध, जयप्रकाश (35 वर्ष) पिता सुखराम तथा अकलसाय (25 वर्ष) पिता धनसाय बाइक क्रमांक CG-15-DW-1719 से रायगढ़ जिले के कापू से अपने गांव मानपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सीतापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठे नान्हू और जयप्रकाश सड़क पर गिर पड़े। तभी अंबिकापुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप और ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गए। हादसे के समय बाइक चला रहे अकलसाय ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों और डायल-112 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मुंगेली : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में…
मुंगेली : सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत…
मुंगेली : शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर…
मुंगेली : समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में संचालित एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति केंद्र)…
रायपुर । भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड ने मनरेगा में राज्य पर पड़ने वाले…
अम्बिकापुर । प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पर्यटन एवं संस्कृति…