मुंगेली : समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में संचालित एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति केंद्र) द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पथरिया विकासखंड के ग्राम मचहा में महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों, उससे बचाव के उपायों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी आर्थिक स्थिति एवं सामाजिक जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। महिलाओं को अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर युवाओं को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाने समझाइश दी गई।इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अपने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त भारत की शपथ ली गई।
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सोमवार सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था…
रायपुर । 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई बेरोजगारी बढ़ाया। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य…
रायपुर । जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, भाजपा सरकार राज्य की…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचे, जहां…
भोपाल मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। प्रदेश के केवल…
मुंगेली : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में…