छत्तीसगढ़

CG : पीएम इंटर्नशिप स्कीम में हिस्सा लेने का सुनहरा अवसर

12 मार्च तक करा सकते हैं अपना पंजीयन
उत्तर बस्तर कांकेर, जिले के युवाओं के लिए पीएम इंटर्नशिप स्कीम में हिस्सा लेने का सुनहरा अवसर है। शासकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार पीएम इंटर्नशिप स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट www.pminternship.mca.gov.in  में 12 मार्च तक अपना पंजीयन कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु 21 से 24 वर्ष है वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्कीम के तहत चयनित उम्मीदवारों को 6000 रूपए का एक मुस्त ग्रांट तथा 12 महीने तक इंटर्नशिप के लिए प्रतिमाह 5000 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य युवाओं के कैरियर को शुरुआती दौर पर आगे बढ़ाना है, ऐसे में इंटर्नशिप के साथ उम्मीदवार अपने कौशल और ज्ञान को बढ़ा सकते हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना और उन्हें देश के आर्थिक विकास में योगदान करने के लिए सशक्त बनाना है। स्कीम संबंधी अधिक जानकारी के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा …

CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा …

एमसीबी : जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में…

2 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

5 minutes ago
CG : केबिनेट बैठक 08 जुलाई को …

CG : केबिनेट बैठक 08 जुलाई को …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार,…

8 minutes ago
CG : खेत में बाप-बेटे की मौत, करंट में चिपक गए दोनों …

CG : खेत में बाप-बेटे की मौत, करंट में चिपक गए दोनों …

कवर्धा। जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेतों में बिछाए जा रहे अवैध विद्युत…

13 minutes ago
रायपुर : विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर : विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर : विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री  लक्ष्मी…

27 minutes ago
CG : चिकित्सक समाज के सच्चे जीवनरक्षक : राज्यपाल डेका …

CG : चिकित्सक समाज के सच्चे जीवनरक्षक : राज्यपाल डेका …

रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी (ज़ोन-27) द्वारा विमतारा हॉल,…

30 minutes ago