छत्तीसगढ़

CG : चिकित्सक समाज के सच्चे जीवनरक्षक : राज्यपाल डेका …

रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी (ज़ोन-27) द्वारा विमतारा हॉल, शांति नगर में भव्य “डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन” का आयोजन किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।इतिहास जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी के अध्यक्ष जेसी डॉ. निखिल मोतिरमानी ने बताया कि संस्था समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जनजागरूकता अभियान एवं विभिन्न सामाजिक-स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को पहुंचाना है। संस्था के सचिव जेसी डॉ. अविनाश तिवारी ने बताया कि जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, जनसेवा गतिविधियां एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जाते हैं, जिससे आमजन को स्वास्थ्य संबंधी लाभ एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम में श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज एवं ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र नाइक तथा संजीवनी कैंसर केयर एवं ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. यूसुफ मेमन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता जेसीआई इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं मुख्य मेंटर जेसी सेन. डॉ. मनीष गुप्ता ने चिकित्सकों के नेतृत्व, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया। अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि चिकित्सक केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि अपने ज्ञान, सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का योगदान किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा उनका निस्वार्थ सेवा भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके अमूल्य योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथि पुरंदर मिश्रा ने भी चिकित्सकों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर हर परिस्थिति में मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और समाज उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले लगभग 100 वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले चिकित्सकों का उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में शहर के अनेक वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, जेसीआई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, सम्मान एवं गौरव से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी की सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी के अध्यक्ष जेसी डॉ. निखिल मोतिरमानी, आईपीपी जेसी डॉ. विकास गोयल, कार्यक्रम निदेशक जेसी डॉ. अनिल गुप्ता, सचिव जेसी डॉ. अविनाश तिवारी , डॉ सुमेधा श्रीवास्तव, और डॉ मनीष गुप्ता, डॉ जितेंद्र सराफ इत्यादि के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

kgnews

Recent Posts

CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…

3 minutes ago
CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…

12 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

रायपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…

20 minutes ago
CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

धमतरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक,…

25 minutes ago
CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…

30 minutes ago
बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द, झारखंड-बिहार समेत 4 राज्यों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द, झारखंड-बिहार समेत 4 राज्यों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े…

31 minutes ago