छत्तीसगढ़

CG : पुलिस वाहन में सुरक्षित प्रसव, गूंजी किलकारी

रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र में डायल 112 की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक गर्भवती महिला ने पुलिस वाहन में सुरक्षित रूप से बच्चे को जन्म दिया। यह घटना तब घटी जब प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की मदद के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल ले जाते समय प्रसव की स्थिति बन गई।

डायल 112 को सूचना मिली कि घरघोड़ा के उरांवपारा में रहने वाली 33 वर्षीय कमला उरांव, पत्नी मालिक राम उरांव, को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस आरक्षक धीरेन्द्र गोंड और चालक जनार चौहान तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को एम्बुलेंस में लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। लेकिन रास्ते में दर्द बढ़ने पर हालात की गंभीरता को समझते हुए टीम ने सूझबूझ से काम लिया और पड़ोस की महिलाओं की मदद से पुलिस वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया। डिलिवरी के तुरंत बाद मां और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया। परिवारजनों ने डायल 112 की तत्परता और पुलिसकर्मियों के सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। यह घटना पुलिस की मानवता और सेवा भाव का उदाहरण बन गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : महिला सफाई कर्मी को हाईवा ने रौंदा, स्पॉट पर ही मौत …

CG : महिला सफाई कर्मी को हाईवा ने रौंदा, स्पॉट पर ही मौत …

बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को…

12 minutes ago
CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…

48 minutes ago
CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर इलाके से एक बड़ी और बेहद ही रुला…

55 minutes ago
CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की…

58 minutes ago
CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

रायपुर। अब राजधानी रायपुर शहर का के के रोड मौदहापारा को जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह…

59 minutes ago
CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का पर्दाफाश करते…

1 hour ago