बिलासपुर । रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुडु लमनाझाल में रहने वाले रामायण दास किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वे अपनी पत्नी सावित्री बाई के साथ घर पर थे, तभी दो व्यक्ति वहां आए। उन्होंने मुफ्त में पेन कार्ड बना देने की बात कही। साथ ही युवकों ने पेन कार्ड बैंक लोन समेत अन्य काम आने की बात कही। पेन कार्ड का महत्व बताने पर रामायण दास पेन कार्ड बनवाने के लिए राजी हो गए।
लिया अंगूठे का निशान किया ठगी
युवकों ने उनसे आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी मांगी। इसके बाद थंब मशीन पर उनके अंगूठे का निशान लिया गया। अंगूठे का निशान लेने के बाद युवक जल्दी ही पेन कार्ड देने की बात कहते हुए चले गए। कुछ दिन बाद रामायण बैंक से रुपये निकलवाने के लिए गए तो पता चला कि खाते से दो हजार 950 रुपये निकाल लिए गए हैं।
सात हजार 900 रुपये निकाल लिए
कियोस्क सेंटर के संचालक ने पूछताछ की तो उन्होंने पेन कार्ड बनवाने के लिए आए युवकों के संबंध में जानकारी दी। तब कियोस्क सेंटर संचालक ने उन्हें धोखाधड़ी होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई का खाता चेक किया। इसमें से जालसाजों ने सात हजार 900 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा संचालित अंशदायी कैशलेस…
रतलाम रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को बड़ा हादसा…
डोंगरगढ़. राजनादगांव के सनसिटी क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…