छत्तीसगढ़

CG : पोटाकेबिन की छात्रा की मलेरिया से मौत, 30 घंटे के भीतर दूसरी मौत

बीजापुर। भोपालपटनम ब्लॉक के संगमपल्ली पोटाकेबिन की छात्रा वैदिका जव्वा की मलेरिया से मौत हो गई. तमाम दावों के बीच भोपालपट्टनम ब्लॉक अंतर्गत 30 घंटे में मलेरिया से दूसरी मौत की घटना ने व्यवस्था की पोल खोल दी है. जानकारी के अनुसार, मलेरिया से पीड़ित वैदिका को शनिवार को बेहोशी की हालत में बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया. छात्रा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय सहित तमाम जिले के अधिकारी देर रात जिला अस्पताल उसकी हालत का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे थे. इस बीच राजीव गांधी शिक्षा मिशन के संचालक एमवी राव ने बताया कि वर्तमान में संगमपल्ली पोटाकेबिन में और तीन बच्चे मलेरिया से ग्रसित हैं. उन्होंने कहा कि हम हर दिन निरीक्षण कर रहे हैं. सभी अधीक्षकों को व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित किया गया है. किसी प्रकार की भी लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इससे पहले भी भोपालपटनम क्षेत्र अंतर्गत तारालागुड़ा के पोटाकेबिन में मलेरिया से पीड़ित दूसरी कक्षा की छात्रा ने दम तोड़ दिया था, और कल रात सोमनपल्ली पोटाकेबिन की तीसरी कक्षा में पढ़ रही छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है.

kgnews

Recent Posts

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

15 minutes ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

20 minutes ago
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…

24 minutes ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

27 minutes ago
राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव । नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत 8 जून 2026 को सुबह 9 बजे…

28 minutes ago