छत्तीसगढ़

CG : पोल्ट्रीफार्म की बदबू से लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई…

बिलाईगढ़ ग्राम पंचायत दुरूमगढ़ के आश्रित ग्राम नकटीडीह के  ग्रामीण आवासीय क्षेत्र में खुली पोल्ट्रीफार्म की दुर्गंध व उनसे फैलने वाली महामारी व बीमारी से परेशान है। परेशानी के चलते ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ़ सहित जिला कलेक्टर से इनकी शिकायत की है और गुहार लगाई है कि नियमानुसार पोल्ट्रीफार्म को रिहायसी ईलाका से हटाकर किसी अन्यत्र स्थान पर खोलवाया जाए। किंतु अब तक अधिकारियों ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया है।

शिकायतकर्ता रामकिशन साहू व पोल्ट्रीफार्म के आसपास में रह रहे रहवासियों की मानें तो पोल्ट्रीफार्म संचालक पिछले कई वर्षों से गाँव के रिहायशी ईलाका में पोल्ट्रीफार्म संचालन कर रहें हैं। पोल्ट्रीफार्म से आने वाली बदबू से सभी परेशान हैं। बरसात हो या गर्मी, सभी मौसम में उन्हें बदबू का सामना करना पड़ता हैं। सड़क में आने-जाने वाले भी बदबू के वजह से  परेशान हो रहे हैं। अब आसपास में रहना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही कई प्रकार की बीमारी और महामारी फैलने के भी डर सता रहा है। वर्तमान में पोल्ट्रीफार्म के आसपास कई मकान बने हैं और कई मकान निर्माण हो रहे हैं। लेकिन बदबू के चलते मकान निर्माण का काम अधूरा है। लोग चाहकर भी मकान निर्माण नहीं कर पा रहें हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को इनकी शिकायत करने के बाद भी उसे रिहायशी ईलाका से हटाकर 1 किलोमीटर की दूरी में संचालन करने तक कि भी समझाईश नहीं दी जा रही है, जिससे ग्रामीण ज्यादा परेशान हैं। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं करने से ग्रामीण अधिकारियों द्वारा सरंक्षण देने के भी आरोप लगा रहें हैं। आगे ग्रामीणों ने यह भी कहा की पोल्ट्रीफार्म खोलने के लिए नियमतः रिहायशी ईलाके से 500 मीटर की दूरी होनी चाहिए और पब्लिक रोड से 200 मीटर की दूरी होनी चाहिए। लेकिन इन नियमों को ताख में रखकर पोल्ट्रीफार्म संचालन मनमानी करते हुए गाँव में ही पोल्ट्रीफार्म संचालन कर रहें हैं। फार्म संचालनकर्ता को मना करने पर उल्टा शिजयतकर्ताओं को ही उल्टा सीधा जवाब के साथ धमकी दी जाती है। ग्रामीण अब पोल्ट्रीफार्म को किसी अन्यत्र स्थान पर संचालन करने की मांग कर रहें हैं। साथ ही इस मामलें में आगे कोई कार्रवाई नहीं होने पर गाँव में महामारी और बीमारी फैलने की स्थिति में उसका जवाबदार स्थानीय  जिम्मेदार प्रशासन को ठहरा रहा हैं। ग्रामीण जरूरत पड़ने पर आगे उग्र आंदोलन करने की भी बात  कर रही है।

वहीं दूसरी ओर पोल्ट्रीफार्म संचालन कर्ता कर्ज में डूब जाने का हवाला दे रहा है और उस स्थान से वर्तमान में पोल्ट्रीफार्म हटाने से इंकार कर रहा है। वहीं आगे और कुछ वर्षों तक पोल्ट्रीफार्म संचालन करने का भी बात कह रहा है।

ऐसे में अब स्थानीय प्रशासन को इस मामलें में  नियमतः कार्रवाई करने की जरूरत हैं तांकि गाँव में फैलने वाली महामारी, बदबू और बीमारियों पर रोक लग सके।

kgnews

Recent Posts

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

कोरबा। शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में…

6 minutes ago
CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

जशपुर। पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों…

11 minutes ago
राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

डोंगरगढ़| भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व सबसे प्रमुख…

14 minutes ago
राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक…

16 minutes ago
CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

बस्तर। डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार ब्रेन की डिजिटल…

17 minutes ago
जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान…

19 minutes ago