छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण करने के निर्देश…

जल संरक्षण पर दिया विशेष जोर

बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत दर्री में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चौपाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों को अपने आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक के दौरान वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता जल संरक्षण पर विशेष चर्चा की गई। सीईओ ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “जल ही जीवन है”, इसलिए प्रत्येक परिवार को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होकर अपने घरों में सोखता गड्ढा (सोकपिट) एवं रेन वॉटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन संरचनाओं से वर्षा जल का संरक्षण होगा, भू-जल स्तर में वृद्धि होगी तथा जल का अपव्यय भी रोका जा सकेगा। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सीईओ ने उपस्थित विकासखंड समन्वयक, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं पंचगणों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीणों को जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं के निर्माण हेतु आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि प्रत्येक घर में जल संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था विकसित हो सके। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के साथ-साथ ‘वीबी राम जी’ सहित विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल बैठक में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

8 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

9 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

10 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

10 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

10 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

11 hours ago