छत्तीसगढ़

CG : नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

जगदलपुर । बस्तर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरनार थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने धनपुंजी आरटीओ नाका पर घेराबंदी कर तेलंगाना निवासी एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान चोले मारूती निवासी तेलंगाना के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगरनार पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से धनपुंजी आरटीओ नाका पर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से गांजे के दो पैकेट और नकद राशि बरामद की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पुलिस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित सप्लाई चेन की भी जानकारी जुटा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बस्तर पुलिस ने कहा है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

20 minutes ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

1 hour ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

2 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

2 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

2 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

3 hours ago