छत्तीसगढ़

CG : फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत 10 से 25 फरवरी तक लोगों को खिलाई जाएगी दवा

लोगों से दवा सेवन की अपील

अंबिकापुर , राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस मार्को के निर्देशानुसार एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में फाईलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के उद्देश्य से वर्ष 2026 में सामूहिक दवा सेवन अभियान में  10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक फाईलेरिया रोधी दवा पूरे योग्य जनसमूह को खिलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने हेतु स्कूल, कॉलेज तथा अन्य विभागों में प्रचार-प्रसार एवं समन्वय किया जा रहा है।


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सामूहिक दवा सेवन अभियान के तहत जिले के सभी विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानीनों एवं स्वयं सेवकों के माध्यम से लक्षित जनसंख्या को निःशुल्क दवाईयां (एल्बेंडाजोल, डी ई सी, आईवरमेक्टीन) खिलाई जायेगी।

दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोडकर शेष सभी नागरिकों को दवा सेवन कराया जाएगा। यह दवा पूर्णतः सुरक्षित है एवं फाईलेरिया रोग के बचाव हेतु अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दवा सेवन अवश्य करें एवं अभियान को सफल बनाने में योगदान देवे।

रोग का प्रसार एवं लक्षण-
उन्होंने बताया कि फाइलेरिया परजीवी से ग्रसित क्यूलेक्स मच्छर के द्वारा मनुष्यों में रोग का संचार होता है। क्यूलेक्स मच्छर गंदे पानी में पनपते है। इस लिये अपने आस-पास पानी जमा होने न दें और गंदगी फैलने से रोकें।

इस रोग में दिखाई देने वाले लक्षणों में हाथ व पैर सूजन मोटापन, पुरुषों में अण्डकोष में सूजन तथा महिलाओं में स्तनों में सूजन होते हैं। परजीवी संक्रमण के पश्चात् 5-6 वर्षों में लक्षण दिखाई देते हैं।

kgnews

Recent Posts

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

32 minutes ago
प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्‍थान द्वारा परिवहन…

42 minutes ago
गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में लूट, डकैती,  चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के…

47 minutes ago
कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज अंजली सिंह (57 किग्रा) एवं माही…

52 minutes ago
ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

भोपाल  पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची…

52 minutes ago