छत्तीसगढ़

CG : कोरोना के दौरान कार्य करने वाले अभ्यर्थियों को दिया जाएगा अनुभव प्रमाण-पत्र

स्टॉफ नर्स ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष एवं महिला, वार्ड ब्वाय एवं वार्ड आया के पदों पर भर्ती में मान्य किया जाएगा अनुभव प्रमाण-पत्र


उत्तर बस्तर कांकेर, स्वास्थ्य विभाग में संभाग एवं जिला स्तरीय तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों जैसे- स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, वार्ड ब्वाय एवं वार्ड आया इत्यादि पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। व्यापम द्वारा 525 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित किया गया था, जिसका परिणाम वेबसाईट में अपलोड किया जा चुका है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि कांकेर जिले में कोरोना महामारी के दौरान एक वर्ष में 06 माह या उससे अधिक कार्य करने वाले अभ्यर्थियों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे, जो उक्त पदों के लिए मान्य होंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना अवधि के दौरान स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित कोविड अस्पताल में नियुक्त किए गए कर्मचारियों को ही यह अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी जिनकी नियुक्ति राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से हुआ था वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।


कोरोना महामारी के दौरान नियुक्त किए गए स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यादेश, ज्वाईनिंग व वेतन संबंधी दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। अनुभव प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र 29 जनवरी तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कांकेर में स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है, अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभ्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन संभाग स्तरीय समिति द्वारा 30 जनवरी से 08 फरवरी तक किया जाएगा।

संभाग स्तरीय समिति द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन होने के बाद संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें रायपुर को प्रस्तुत किया जाएगा। तत्पश्चात 10 से 18 फरवरी तक मेरिट सूची जारी किया जाएगा और मेरिट में दावा आपत्ति के लिए 19 से 24 फरवरी तक अभ्यार्थियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। अभ्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात मेरिट सूची का प्रकाशन विभागीय वेबसाईट ूूण्बहीमंसजीण्दपबण्पद में 10 मार्च तक अपलोड किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

​​रायपुर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और…

16 minutes ago
ऑपरेशन हमदर्द : जीआरपी ने आठवें दिन 32 निराश्रित एवं बेसहारा लोगों का तैयार किया डिजिटल डोजियर

ऑपरेशन हमदर्द : जीआरपी ने आठवें दिन 32 निराश्रित एवं बेसहारा लोगों का तैयार किया डिजिटल डोजियर

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मध्यप्रदेश जीआरपी…

19 minutes ago
गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

​रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष पहल कर…

26 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के सड़क अधोसंरचना विकास में…

41 minutes ago
लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज लोक निर्माण विभाग के…

51 minutes ago
डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

कवर्धा. भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं…

1 hour ago