छत्तीसगढ़

CG : फार्म हाउस की पार्टी में हादसा, युवती की मौत…

रायपुर । रायपुर से सटे अमलेश्वर स्थित वैली फार्म हाउस में जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पार्टी में शामिल होने आई युवती मंजू जांगड़े (32) की स्वीमिंग पूल के पास गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए रायपुर के ओम अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

मंजू जांगड़े, जो रायपुर के वार्ड 27 दलदल सिवनी मोवा की निवासी थी, 29 अगस्त को अपनी सहेली आंचल नायक के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए अमलेश्वर के वैली फार्म हाउस गई थी। पार्टी में शामिल अन्य दोस्तों में दीक्षा वर्मा, जयश्री महानंद, सुमन बाघ, और अंबिकेश सिंह सहित कुल आठ लोग थे। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान सभी ने शराब का सेवन किया था।

स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए जाते समय मंजू अचानक फिसलकर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। दोस्तों ने तुरंत उसे रायपुर के ओम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अमलेश्वर पुलिस ने इस हादसे के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मंजू के दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। अचानक हुए इस हादसे से पार्टी में शामिल सभी दोस्त सदमे में हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

गरियाबंद। लिपिक ने विधवा महिला से रिश्वत की डिमांड नहीं किया है, जिला शिक्षा अधिकारी…

2 minutes ago
CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच…

7 minutes ago
CG : मरवाही में दंतैल हाथियों की दबिश, जंगल से सटे गांवों में अलर्ट …

CG : मरवाही में दंतैल हाथियों की दबिश, जंगल से सटे गांवों में अलर्ट …

बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच मरवाही वन परिक्षेत्र में चार हाथियों का एक दल पहुंचने…

18 minutes ago
CG : कॉलेज छात्र की मौत, थाने के सामने एक्सीडेंट …

CG : कॉलेज छात्र की मौत, थाने के सामने एक्सीडेंट …

बिलासपुर। तेज रफ्तार बाइक सड़क पर फिसलकर फिसलते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।…

25 minutes ago
CG : व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी …

CG : व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी …

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में दबंगई और सरेआम गुंडागर्दी का एक बेहद सनसनीखेज…

31 minutes ago
CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम व उपचुनाव के लिए सोमवार…

42 minutes ago