छत्तीसगढ़

CG : फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म,

बिलासपुर। युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने युवती को फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 1 अप्रैल 2022 को मुख्य आरोपी रामायण साहू निवासी वेद परसदा ने अपने तीन साथी रामायण भोई उर्फ राजू निवासी बस स्टैंड नहर पारा मस्तूरी, बबलू निवासी जयराम नगर और मेलू निवासी बस स्टेण्ड मस्तूरी के साथ आया और प्रार्थिया को फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने की बात कही. आरोपी रामायण साहू प्रार्थिया और उसकी कोरबा निवासी सहेली को अपने घर ले गया. फिर रात में आरोपी व उसके साथी रामायण भोई उर्फ राजू दोनों पीड़िता के कमरे में पानी मांगने का बहाना कर घुसे. पीड़िता और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे, जहां से पीड़िता की सहेली को आरोपी रामायण भोई हाथ खींचकर बाहर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. रामायण साहू ने पीड़िता को मैं तुमको पसंद करता हूं कहकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता घटना वाले दिन ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आ रही थी तब आरोपी रामायण साहू के अन्य साथी मेलू और बबलू दोनों ने पीड़िता को रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किया, और तुम लोगों का शादी करा देंगे कहकर गुमराह करते रहे. इस दौरान पीडिता 03 माह की गर्भवती हो गई. मामले में आरोपी रामायण साहू ने 23 नवंबर 2022 को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने पर उसे गिरफ्तार किया गया था. मामले में अन्य आरोपी फरार थे, जिन की तलाश जारी थी. वहीं पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे और मेलू उर्फ मेलाराम सारथी निवासी मस्तूरी को उनके घर से गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई कर रही है.

kgnews

Recent Posts

CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन के साथ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 10 जुलाई से पूरे प्रदेश…

1 hour ago
आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

मुंगेली. मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया और आसपास के वनांचल क्षेत्र…

2 hours ago
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों…

2 hours ago
CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल भोपाल …

2 hours ago
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने…

2 hours ago