मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई, गुरुवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय 'फेथ कॉन्क्लेव 2026' में सम्मिलित होंगे। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय "अतुल्य भारत: अमूल्य अर्थशास्त्र" (Incredible India: Invaluable Economics) है। यह कॉन्क्लेव 16 और 17 जुलाई 2026 को देश के नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के शीर्ष नेतृत्व को एक साझा मंच प्रदान करेगा।

कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के माध्यम से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय उन्नति को गति देना है। कार्यक्रम के दौरान देश में यात्रा और पर्यटन के अवसरों को बढ़ाने के लिए "टूरिज्म ग्रोथ चार्टर" के तहत एक समयबद्ध कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस चार्टर में पर्यटन को बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का दर्जा देने, मिशन मोड पर 50 पर्यटन स्थलों का विकास करने और वैश्विक स्तर पर ब्रांड इंडिया के प्रचार जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, सरलीकृत वीजा व्यवस्था, पर्यटन बुनियादी ढांचे में निवेश और सिंगल-विंडो क्लियरेंस के माध्यम से निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा होगी। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के इस शीर्ष निकाय FAITH के मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति मध्यप्रदेश में पर्यटन निवेश और विकास की नई संभावनाओं को रेखांकित करेगी।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: mohan

Recent Posts

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…

31 minutes ago
सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।…

1 hour ago
स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

भोपाल. सेमराकला स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने पानी की समस्या को…

1 hour ago
CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग  रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…

2 hours ago
धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार. ऐतिहासिक भोजशाला के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया आदेश जिला प्रशासन…

2 hours ago
CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

प्रदेश के सभी 33 जिलों में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त भंडार, अस्पतालों में उपलब्ध…

2 hours ago