रायपुर,

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय सह संसाधन केंद्र भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 44 लाख 72 हजार की लागत से निर्मित हुआ है। इस दौरान विधायक उत्तरी जांगड़े, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, नोडल अधिकारी मनोज जायसवाल,एसडीएम प्रखर चंद्राकर, सीईओ हरिशंकर चौहान सहित बड़ी संख्या नागरिकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उन्होंने भारतभूमि में जन्म लेने और इस पावन भूमि के यश का गान करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप, शिवाजी और विवेकानंद जैसे महापुरुष को संस्कार उनके माता से ही मिला है। बच्चों का संस्कार माता-पिता और परिवार से ही मिलता हैं। मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम साय के नेतृत्व में हमारा राज्य 2047 तक में विकसित राज्य होगा। मंत्री वर्मा ने आंगनबाड़ी के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास कार्य में योगदान हेतु,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास ग्रामीण के हितग्राहियों को आवास की चाबी, दिव्यांग नीरा और लगभग पांच वर्षीय बच्ची को ट्राई साइकिल प्रदान किया।
भोपाल. राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के शिल्पकार भूमिहीन कृषि मजदूर अब आर्थिक सुरक्षा के एक…
जांजगीर। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक फर्जी शिकायत का…
बिलासपुर। रतनपुर में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने निजी…
रायपुर। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण…
कोरिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसा हो गया. रात…