छत्तीसगढ़

CG : बरवासन गांव की बदली तस्वीर, हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। विकासखण्ड मरवाही का बरवासन ग्राम पंचायत, जो जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित है, आज भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से विकास और खुशहाली की नई मिसाल बन चुका है। 1367 आबादी वाले इस गाँव में अब हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँच रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। ग्राम बरवासन में लगभग 1 करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपये की लागत से पेयजल व्यवस्था विकसित की गई है। योजना के अंतर्गत 40 हजार लीटर क्षमता का 12 मीटर ऊँचाई वाला ओवरहेड टैंक तथा 10 हजार लीटर क्षमता की 5 जी.आई. स्ट्रक्चर टंकी स्थापित की गई हैं। इस तरह से कुल 90 हजार लीटर जल भंडारण क्षमता विकसित कर गाँव के 350 घरों तक पिछले 6 माह से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

योजना पूर्ण होने से पहले गाँव के लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं को हैंडपंपों और दूसरे घरों से पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। गर्मी के दिनों में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। लेकिन अब जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर नल कनेक्शन मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। गाँव की निवासी श्रीमती उर्मिला अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताती हैं “पहले पानी भरने के लिए दूर स्थित हैंडपंप तक जाना पड़ता था, जिससे बहुत समय और मेहनत लगती थी। अब घर पर ही नल से शुद्ध पानी मिल रहा है। इससे हमारा समय बचता है और जीवन भी आसान हो गया है।

बरवासन के ग्रामीणजन इस योजना से बहुत खुश हैं।” जल जीवन मिशन ने केवल पानी की समस्या का समाधान नहीं किया, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सुधार लाया है। अब महिलाएँ और बच्चे पानी लाने की चिंता से मुक्त होकर अपने अन्य कार्यों और शिक्षा पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं। गाँव में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। ग्राम बरवासन की यह उपलब्धि दर्शाती है कि सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई राह खोल सकता है। जल जीवन मिशन आज गाँव के लोगों के लिए सुविधा, स्वास्थ्य और खुशहाली का प्रतीक बन चुका है।

kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

4 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

4 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

5 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

5 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

5 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

6 hours ago