CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …
कवर्धा । नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर में बरसात पूर्व नाला-नालियों की साफ-सफाई की जा रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने के लिए पूर्व तैयारी के रूप में नाला-नालियों की सफाई कार्य कराया जाता है इस वर्ष भी शहर के सभी प्रमुख नालों, नालियों की सफाई का कार्य समयबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। सफाई के दौरान निकाले जा रहे कचरे को तत्काल उठाये जाने हेत निर्देशित किया गया है। ताकि लोगों को समस्याओं का सामना करना ना पड़े। बारिश का पानी बिना किसी रुकावट के नालों के माध्यम से बाहर निकल सके तथा सड़कों, गलियों एवं अन्य रिहायशी क्षेत्रों में बरसात के पानी का भराव न हो। इसके लिए सफाई कार्यों की नियमित निगरानी भी की जा रही है
बरसात के समय न हो परेशानी : च्रदप्रकाश चंद्रवंशी
नगर पालिका अध्यक्ष ने सफाई अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन वार्ड एवं शहर के प्रमुख मार्गो के नालियों की सफाई करें ताकि लोगों को बरसात के समय बरसाती पानी से परेशानियों का सामना करना ना पड़ें। साफ-सफाई में लापरवाही किसी तरह से ना करे। वार्ड के नागरिकों, शहर के प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई के दौरान लोगों से चर्चा कर सहयोग लें। ताकि सफाई कार्य सुनियोजित ढंग से हो सके। साफ-सफाई के दौरान नालियों के उपर बने चबुतरा को हटाया जाकर सफाई करें। नालियों के उपर स्लैब को हटाये जाने हेतु निर्देशित किया एवं नाली के उपर चबुतरा निर्माण किये जाने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने भी निर्देशित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कवर्धा शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त बनाए रखने मे लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य सामग्री सड़क पर नहीं फेंकने का निवेदन किया। नगर पालिका परिषद कवर्धा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा वर्षाऋतु के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार कार्य कर रही है।
बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…
बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…
राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…
- 605 किसानों ने 1763 एकड़ में की पॉपकॉर्न मक्का की खेती- अनुबंध खेती से…
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…
राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…