वित्त मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी गोंचा महापर्व की शुभकामनाएं
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और लोक आस्था के महापर्व गोंचा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर बस्तर अंचल के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मंत्री चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गोंचा महापर्व बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे, उत्साह और सामूहिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करता है।
उन्होंने कहा कि बस्तर की परंपराएं अपनी विशिष्टता, प्रकृति के प्रति सम्मान और लोकजीवन से गहरे जुड़ाव के लिए पूरे देश में अलग पहचान रखती हैं। गोंचा महापर्व इसी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उत्सव है, जो हमारी लोक आस्था और सांस्कृतिक विविधता को सहेजने का संदेश देता है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…