उत्तर बस्तर कांकेर । बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर) द्वारा जिले में किए गए व्यापक सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हांकित वंचित हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने कहा कि एनसीएईआर के सर्वेक्षण से प्राप्त परिणामों ने उन क्षेत्रों और परिवारों को स्पष्ट किया है, जो अब तक किन्हीं कारणों से योजनाओं के लाभ से दूर थे। ’बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम के तहत अब इन पात्र व्यक्तियों तक प्रशासन स्वयं पहुँचेगा और योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा। बैठक के दौरान जिले में संचालित 31 प्रमुख हितग्राही मूलक योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर गहन चर्चा की गई।
सीईओ मंडावी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशासन ने क्लस्टर लेवल पर विशेष नोडल टीमें तैयार की हैं। क्लस्टर स्तर पर गठित नोडल टीमें सर्वेक्षण डेटा का उपयोग कर सीधे उन घरों तक पहुंचेगी जो योजना की पात्रता रखते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से मौके पर ही आवेदनों का निराकरण कर तत्काल लाभ प्रदान किया जाए। अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और ’डेटा-आधारित लक्ष्य’ पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है ताकि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँच सके।
बैठक में अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत स्टेला खलखो, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित जिला प्रमुख व क्लस्टर लेवल नोडल अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस के बाद आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय शालाओं में मंत्र एवं प्रार्थना संबंधी राज्य शासन के आदेश को…
बिलासपुर। उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…
धमतरी। जिले में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन पहले एक…
भोपाल बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को उनके घर के नजदीक ही निराकरण करने के उद्देश्य…
अंबिकापुर। कृषि पंप विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने के…