छत्तीसगढ़

CG : बस्तर में तकनीक और हौसले से महकी तुलसा बघेल की बाड़ी

7 हजार के कर्ज से शुरू किया बदलाव का सफर

जगदलपुर, बस्तर जिले के कलचा गांव की रहने वाली तुलसा बघेल आज ग्रामीण सशक्तिकरण की एक नई इबारत लिख रही हैं। कभी पारंपरिक खेती और संसाधनों के अभाव में गुजर-बसर करने वाली तुलसा ने तकनीकी सुधारों को अपनाकर न केवल अपनी किस्मत बदली है, बल्कि अपनी आधा एकड़ जमीन को भी आय का मुख्य स्रोत बना दिया है। उनके जीवन में बदलाव की यह कहानी साल 2020 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के साथ शुरू हुई, जहां से उन्होंने आत्मविश्वास और तकनीक की पहली सीख ली।


शुरुआती दिनों में जानकारी के अभाव और सिंचाई की सुविधा न होने के कारण तुलसा केवल वर्षा आधारित खेती ही कर पाती थीं, लेकिन समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने सबसे पहले मात्र 7 हजार रुपए का छोटा कर्ज लेकर बाड़ी विकास की दिशा में कदम बढ़ाया। कृषि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में उन्होंने मचान विधि और लाइन कतार पद्धति जैसी उन्नत तकनीकों को अपनाया। जैसे-जैसे आमदनी बढ़ती गई, उन्होंने खेती के विस्तार के लिए बैंक लिंकेज के माध्यम से 60 हजार रुपए का ऋण लिया और अपने खेत में बोरवेल की स्थापना कराई। इस एक कदम ने उनकी खेती की पूरी तस्वीर बदल दी, क्योंकि अब वे साल भर फसलों का उत्पादन करने में सक्षम हो गई हैं।

    वर्तमान में तुलसा बघेल ने सब्जी उत्पादन को अपना मुख्य व्यवसाय बना लिया है, जिसमें उन्होंने पत्ता गोभी, मटर और भिंडी की सफल पैदावार ली है। अब वे आगामी खरीफ सीजन के लिए भिंडी, तोरई और खीरा जैसी फसलों की तैयारी में जुट गई हैं। खेती से प्राप्त मुनाफे का उपयोग उन्होंने बहुत ही समझदारी से किया है। उन्होंने अपने कच्चे मकान को पक्के मकान में तब्दील कर लिया है और अपनी बेटी की शादी की तैयारी भी कर रही हैं।

    अपनी मेहनत से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी तुलसा अब केवल कृषि तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। भविष्य की योजनाओं को लेकर वे बताती हैं कि वे जल्द ही मुर्गी पालन के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं, ताकि आय के स्रोतों में और अधिक विविधता आ सके। एक साधारण मजदूर से सफल उद्यमी किसान बनने का उनका यह सफर बस्तर के ग्रामीण अंचलों में सरकारी योजनाओं और तकनीकी सहयोग के सकारात्मक प्रभाव को साफ तौर पर दर्शाता है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

1 hour ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

1 hour ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

2 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

2 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

2 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

2 hours ago