छत्तीसगढ़

CG : IPL टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू …

रायपुर । राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच लौटने जा रहा है। 10 और 13 मई को यहां आईपीएल मैच आयोजित होने हैं, लेकिन मैच से पहले ही टिकटों की कालाबाजारी और ऑनलाइन ठगी का खेल शुरू हो गया है। क्रिकेट प्रेमियों की दीवानगी का फायदा उठाकर साइबर ठग फर्जी वेबसाइट्स के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया और गूगल पर कई ऐसी वेबसाइट्स एक्टिव हो गई हैं, जो आईपीएल टिकट बुकिंग का दावा कर रही हैं। इन फर्जी प्लेटफॉर्म्स पर टिकटों की कीमत 15 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक बताई जा रही है। कई लोगों से ऑनलाइन पेमेंट लेकर ठगी किए जाने की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं।

मामले को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने स्पष्ट किया है कि अभी तक आधिकारिक टिकट बिक्री प्लेटफॉर्म की घोषणा नहीं की गई है। संघ ने कहा कि सोशल मीडिया या गूगल पर दिखाई देने वाली टिकट बुकिंग वेबसाइट्स पर भरोसा न करें, क्योंकि इनमें से कई फर्जी हो सकती हैं।

संघ ने क्रिकेट फैंस से अपील करते हुए कहा है कि केवल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही टिकट खरीदें। किसी भी अनजान लिंक या वेबसाइट पर ऑनलाइन पेमेंट करने से बैंक खाते और निजी जानकारी के दुरुपयोग का खतरा हो सकता है।

आईपीएल मैचों को लेकर रायपुर और आसपास के जिलों में जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में साइबर ठग लोगों की जल्दबाजी और उत्साह का फायदा उठाकर उन्हें निशाना बना रहे हैं। पुलिस और साइबर सेल भी ऐसे फर्जी लिंक और वेबसाइट्स पर नजर बनाए हुए हैं।

विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी वेबसाइट पर पेमेंट करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जरूर जांचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

kgnews

Recent Posts

CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…

3 minutes ago
CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…

12 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

रायपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…

20 minutes ago
CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

धमतरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक,…

25 minutes ago
CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…

30 minutes ago
बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द, झारखंड-बिहार समेत 4 राज्यों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द, झारखंड-बिहार समेत 4 राज्यों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े…

31 minutes ago