CG : बस्तर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बस्तर दशहरा में शामिल होने दिया आमंत्रण…

जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बुधवार को अपनी धर्मपत्नी चंपा कश्यप व पुत्री क्षमता कश्यप परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांसद भवन में सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रण दिया ।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस आमंत्रण को आत्मीयता के साथ स्वीकार करते हुए बस्तर दशहरे में समय निकालकर शामिल होने का आश्वासन दिया है।
सौजन्य मुलाकात के दौरान सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और बस्तर में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों के लिए कृतज्ञता व्यक्त की । उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र ने विगत ग्यारह वर्षों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

जम्मू.कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाकर भारत माता के माथे से कलंक मिटाने का साहसिक निर्णय हो या फिर अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण कराकर भारत की आध्यात्मिक आत्मा को पुनर्जागृत करने का कार्यए इन ऐतिहासिक कदमों ने भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई है।
सांसद कश्यप ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बस्तर जैसे आदिवासी बहुलए जल.जंगल.जमीन से समृद्ध लेकिन लंबे समय तक नक्सलवाद से पीडि़त क्षेत्र में आज शांति और विकास की नई राह दिखाई दे रही है।

माओवादी हिंसा और अशिक्षा जैसी समस्याओं को समाप्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैंए और 2026 तक बस्तर को पूर्ण रूप से नक्सलवाद मुक्त बनाने की ठोस कार्य योजना पर कार्य चल रहा है ।

उन्होंने बताया कि केंद्र के कार्यक्रम में स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा बस्तर क्षेत्र का बार.बार उल्लेख किया जाना बस्तर के लिए गर्व का विषय हैए और इससे यह स्पष्ट होता है कि यह क्षेत्र प्रधानमंत्री के हृदय के कितना निकट है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

9 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

9 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

9 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

9 hours ago