Cg : बहुत जल्दी होगा साय कैबिनेट का विस्तार…

रायपुर । दिल्ली से लौटे सीएम विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर कहा कि इंतजार करिए बहुत जल्दी होगा। विष्णु देव साय ने कहा, “हम आज ही अपने दिल्ली प्रवास से लौट रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। इस साल हमारा छत्तीसगढ़ निर्माण का रजत जयंती वर्ष है। हम लोग इसे अमृत रजत महोत्सव के रूप में मनाएंगे जो 25 सप्ताह तक चलेगा। 15 अगस्त से लेकर 21 मार्च 2026 तक यह आयोजन किया जाएगा।

इसके लिए हमने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की ओर से आमंत्रित किया है और उन्होंने अपनी सहमति दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और जल-शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी मुलाकात हुई है। हमने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सभी से बातचीत की… आने वाले समय में नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में 7000 करोड़ के विकास कार्यों को सहमति दी है… खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बस्तर ओलंपिक को खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम्स के रूप में आयोजित करने का आश्वासन दिया है। यह आयोजन बड़े रूप में होगा जिसमें देश भर के खिलाड़ी आएंगे, जिससे बस्तर ओलंपिक को बड़ी पहचान मिलेगी। प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ के विकास के विषय में हमने अवगत करवाया है। नक्सल गतिविधियों के खिलाफ हमारे सशस्त्र बल के जवान मुस्तैदी से लड़ रहे हैं और नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। इस बारे में हमने गृह मंत्री को जानकारी भी दी।

भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, “केवल वे(राहुल गांधी) ही इस तरह की बातें कर सकते हैं। वोटों की चोरी कब होती है, कैसे होती है, आजादी के बाद इतने वर्षों तक उन्होंने ही ऐसे काम किए हैं। वे जब भी कुछ बोलते हैं तो बहुत हास्यप्रद बोल जाते हैं।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जनविरोधी नीतियों पर कांग्रेस का प्रदर्शन बिजली बिल व पेपर लीक का मुद्दा उठाया …

राजनांदगांव : जनविरोधी नीतियों पर कांग्रेस का प्रदर्शन बिजली बिल व पेपर लीक का मुद्दा उठाया …

डोंगरगढ़ l जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर राज्य व केंद्र सरकार…

54 seconds ago
राजनांदगांव : 12 जुलाई को रायपुर में होगी महासंघ की निर्णायक बैठक …

राजनांदगांव : 12 जुलाई को रायपुर में होगी महासंघ की निर्णायक बैठक …

डोंगरगढ़/कलकसा l छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ (वीबी-जी राम जी) ने प्रदेशव्यापी हड़ताल को सरकार के…

3 minutes ago
राजनांदगांव : मंडली टीकाकार ने अपनी 75वीं वर्षगांठ पर रोपे पौधे …

राजनांदगांव : मंडली टीकाकार ने अपनी 75वीं वर्षगांठ पर रोपे पौधे …

डोंगरगढ़ | आयुर्वेद ग्राम बेलगांव में शर्मा परिवार के द्वारा अब तक दर्जनों बरगद व…

6 minutes ago
राजनांदगांव : श्रमदान: ग्रामीणों ने तालाब-नालों के किनारे लगाए 500 पौधे, संरक्षण का संकल्प लिया …

राजनांदगांव : श्रमदान: ग्रामीणों ने तालाब-नालों के किनारे लगाए 500 पौधे, संरक्षण का संकल्प लिया …

छुईखदान l ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम झिरिया में एक पेड़ मां के नाम…

8 minutes ago
राजनांदगांव : नेहरू कॉलेज में लगाया रोजगार मेला 7 कंपनियों ने किया युवाओं का चयन …

राजनांदगांव : नेहरू कॉलेज में लगाया रोजगार मेला 7 कंपनियों ने किया युवाओं का चयन …

डोंगरगढ़ l शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ पुराना भवन चिचोला रोड पर जिला रोजगार व…

17 minutes ago
मोहला : पुतरगोंदी कला स्कूल में बाल कैबिनेट व शाला प्रबंधन समिति का किया गठन …

मोहला : पुतरगोंदी कला स्कूल में बाल कैबिनेट व शाला प्रबंधन समिति का किया गठन …

मोहला l वनांचल के शासकीय प्राथमिक शाला पुतरगोंदी कला संकुल मोतीपुर विकास खण्ड मोहला में…

19 minutes ago