जांजगीर। चांपा नगर के बैरियर चौक से लगे खिरसाली पारा में शराब के नशे में जेठ ने बहू को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सूरज ठाकुर का अपने छोटे भाई विवाद हुआ था। इस दौरान बीच बचाव करने पर पत्नी सीमा ठाकुर (23) की हत्या कर दी। बीच बचाव कर रही आरोपी की मां के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया है। आरोपी सूरज नशा करने का आदी है। मंगलवार को भी नशे में धूत होकर घर आया। उसके बाद अपने भाई से विवाद करने लगा।
इसमें बीच बचाव में आई अपनी बहू सीमा को रॉड से पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। बीच बचाव में आरोपी की मां के िसर पर भी गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतका की 1 साल व 4 साल की दो बेटियां हैं। इनके सिर पर से मां का साया उठ गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…
भोपाल भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…
भोपाल मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…
रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…
जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…