छत्तीसगढ़

CG : बाइक भिड़ीं, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर

अंबिकापुर बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बुधवार की दोपहर मैनपाट के ग्राम सपनादर में हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital)रिफर कर दिया गया है। पुलिस (police)द्वारा मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि, जांजगीर चांपा (Janjgir Champa)निवासी 30 वर्षीय गुलशन सुर्वे आ. सूरज सुर्वे अपने दोस्त 27 वर्षीय दीपक राते आ. रामरतन रात्रि व 27 वर्षीय निलेश के साथ बाइक क्रमांक सीजी 11 एएस 0871 से मैनपाट घूमने के लिए आया हुआ था। मैनपाट में घूमने के बाद दोपहर लगभग तीन बजे तीनों युवक बाइक से वापस अंबिकापुर की ओर लौट रहे थे। जबकि कुबेरपुर अंतर्गत ग्राम पोड़ापा निवासी 20 वर्षीय मनबोध आ. फूलचंद व 22 वर्षीय रिशन आ. बिन्दे लकड़ा बाइक क्रमांक सीजी 15 डीए 6129 से अंबिकापुर से मैनपाट की ओर जा रहे थे। इस दौरान सपनादर के समीप दोनों बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद पांचों युवक गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी संजीवनी 108 एंबुलेंस व मैनपाट पुलिस को दी। एंबुलेंस पहुंचने से पहले मौत जब तक पुलिस व एंबुलेंस पहुंचती उससे पहले ही जांजगीर चांपा निवासी गुलशन सुर्वे व कुबेरपुर पोड़पिा निवासी रिशन लकड़ा की मौत हो गई। पुलिस द्वारा एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

भिलाई नगर. सेल – भिलाई इस्पात संयंत्र की ऐतिहासिक नेहरू अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष…

31 minutes ago
कटनी के जंगल में तालाब में जहर घोलने से 14 चीतल-सांभरों की मौत, बाघों पर भी मंडराया खतरा

कटनी के जंगल में तालाब में जहर घोलने से 14 चीतल-सांभरों की मौत, बाघों पर भी मंडराया खतरा

कटनी. जिले में वन्य प्राणियों की लगातार संख्या बढ़ रही है। वन्य प्राणियों से जहां…

41 minutes ago
राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…

1 hour ago
राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…

1 hour ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…

2 hours ago