छत्तीसगढ़

CG : बिजली विभाग की लापरवाही से हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद, हताश-परेशान किसान…

महासमुंद. प्रदेश के बागबाहरा में बिजली विभाग की लापरवाही से सैंकड़ों किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हो गए हैं. बीते दो महीने से बिजली कटौती और लो वोल्टेज के चलते क्षेत्र के 19 हजार एकड़ खेतों में किसान सिंचाई नहीं कर पाए. इससे धान , गेंहू  , उड़द , मूंग , तरबूज की फसलें पानी के अभाव में सूख कर बर्बाद हो गई. इससे न केवल किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत भी बेकार चली गई. किसानों का कहना कि बिजली विभाग ने उन्हें बर्बाद कर दिया.

बता दें, बागबाहरा में किसान रबी सीजन के समय लगभग 19 हजार एकड़ में धान , दलहन , तिलहन के साथ सब्जियों की फसल लगाते हैं. इस साल भी किसान बड़ी संख्या में रबी फसल ले रहे हैं, लेकिन सिंचाई के अभाव में खेतों की जमीन में दरारें पड़ चुकी हैं. कुछ फसलोंं की ग्रोथ रुक गई है, तो कुछ फसलें सूख चुकी हैं.

विरोध प्रदर्शन के बाद भी नहीं हुआ सुधार

बागबाहरा क्षेत्र में 2 महीने से रात-दिन लो वोल्टेज के चलते बड़ी लाइटें भी मोमबत्ती से कम रोशनी दे रही हैं. परेशान किसान सैकड़ों की संख्या में बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और घेराव भी कर चुके हैं. अब निराश हो चुके किसानोंं का कहना है कि बिजली विभाग ने हमें बर्बाद कर दिया है.

बिजली विभाग के अधिकारी ने दिया आश्वासन

शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. अब आला अधिकारी ने व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया है.

वहीं मजबूर किसानों का कहना है कि अब बिजली विभाग अपनी व्यवस्था पूरी तरह सुधार भी ले, तब भी ये खत्म हो चुकी फसल वापस नहीं आ सकती और ना ही किसानों की मेंहनत और बेकार में गया पैसा वापिस हो सकता है.

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

50 minutes ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

1 hour ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

1 hour ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

1 hour ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

2 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

2 hours ago