CG : बिना लायसेंस के उर्वरक भंडारण पर उन्नत कृषि केंद्र लोहारी को किया गया सील

6.70 क्विंटल उर्वरक जप्त कर विक्रेता के सुपुर्द किया गया

गौरेला पेंड्रा मरवाही, राजस्व एवं कृषि विभाग के निरीक्षण टीम द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बिना लायसेंस एवं प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के गोदाम में उर्वरक भंडारण पाए जाने पर उन्नत कृषि केंद्र लोहारी को सील कर दिया गया है। निरीक्षण टीम द्वारा 6.70 क्विंटल भारत एनपीके उर्वरक को जप्त कर भलीभांति भंडारित रखने की जवाबदारी में विक्रेता आशीष कुमार गुप्ता के सुपुर्द में किया गया है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के तीनों विकासखण्डों में निजी विक्रेताओं के दुकानों-भंडारण स्थलों का निरीक्षण कर खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाईयों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है तथा अवैध भंडारण एवं अमानक पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरूवार को नगर पंचायत मरवाही के वार्ड क्रमांक 2 में उन्नत कृषि केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। निरीक्षण दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मरवाही निकिता मरकाम, तहसीलदार प्रीति शर्मा, उर्वरक निरीक्षक आर के कश्यप एवं अन्य अधिकारी शामिल थे।

kgnews

Recent Posts

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

बिलासपुर. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन के चन्द्रवंशी की एकलपीठ ने कहा है, कि कोरोना महामारी…

29 minutes ago
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…

1 hour ago
रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…

1 hour ago
इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

2 hours ago
‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…

2 hours ago
रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…

2 hours ago