CG : राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्ग के लोगों ने मैराथन, रस्साकसी आदि खेल गतिविधियों में हुए शामिल

खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों-कोचेस को किया गया सम्मानित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, हांकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर आज तीन दिवसीय खेल उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा फिजिकल कॉलेज मैदान पेण्ड्रा में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची ने मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। खेल उत्सव में विधायक मरपची, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, मीडिया एवं सभी वर्ग के लोगों ने मैराथन, रस्साकसी आदि विभिन्न खेल गतिविधियों में शामिल हुए।

      विधायक मरपची ने अपने संबोधन में कहा कि मेजर ध्यानचंद जी के जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में घोषित किया गया है। ओलंपिक में भारत ने हॉकी में 8 बार स्वर्ण पदक हासिल किए हैं, जिसमें 3 बार मेजर ध्यानचंद के सहयोग से प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन और मन के लिए खेल जरूरी है, खेलों को हमें अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं कोचेस को सम्मानित किया गया।

      कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कहा कि खेल में मेजर ध्यानचंद के अमूल्य योगदान के लिए हम उनके जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2019 में राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन ‘हिट इंडियन मोमेंट’ का शुरूआत किया। केंद्र और राज्य सरकार की मंशा थी कि इस बार राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल उत्सव मनाया जाए। इसी मंशा के अनुरूप जिले में तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय खेल में आज मैराथन दौड़, फिट इंडिया, शपथ, आउटडोर खेल एवं मनोरंजन गतिविधियां तथा राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

      खेल दिवस के अवसर पर 30 अगस्त को सद्भावना क्रिकेट मैच, स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, इंडोर गेम एवं फिटनेस टॉक कार्यक्रम होगा। समारोह के तीसरे एवं अंतिम दिन 31 अगस्त को साइक्लोथॉन, सायकल रैली का आयोजन किया गया है। कलेक्टर ने सभी वर्ग के लोगों से किसी न किसी खेल से जुड़ने और अपने शरीर को स्वस्थ रखने की अपील के साथ ही सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी।

      राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज 19 वर्षीय बालक-बालिका की टीम ने रिले रेस में हिस्सा लिया। रस्साकसी में बालिका वर्ग एवं मीडिया और जनप्रतिनिधियों के बीच खेला गया। कबड्डी में बालक-बालिका की टीम ने अपनी शानदार प्रदर्शन दिया। समारोह में जिले के राष्ट्रीय व राज्य स्तर के खिलाड़ियों को ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला मुकेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा एवं भंवर सिंह गोवाश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, खेल अधिकारी सीमा डेविड, गणमान्य नागरिक राकेश चतुर्वेदी, बृजलाल राठौर, खिलाड़ी, कोचेस, व्यायाम शिक्षक, मीडिया एवं नगरवासी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

35 minutes ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

40 minutes ago
इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की…

59 minutes ago
रामगढ़ महोत्सव में रामलीला और ‘जटायु मोक्ष’ ने जीता दिल

रामगढ़ महोत्सव में रामलीला और ‘जटायु मोक्ष’ ने जीता दिल

रायपुर.  सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026…

1 hour ago
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन बढ़ोतरी, एरियर और अतिरिक्त इंक्रीमेंट की मांग खारिज

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन बढ़ोतरी, एरियर और अतिरिक्त इंक्रीमेंट की मांग खारिज

जबलपुर  हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ…

1 hour ago
हज 2026: छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्री सकुशल स्वदेश लौटे, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

हज 2026: छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्री सकुशल स्वदेश लौटे, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर गए सभी हज…

1 hour ago