गरियाबंद, गरियाबंद जिले अंतर्गत बिन्द्रानवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव की अनुशंसा पर कलेक्टर बीएस उइके ने 10 निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भेजीपदर में विरेन्द्र घर से अमरसिंह प्रधान घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत हरदीभाठा में वार्ड क्र. 15 में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत जाड़ापदर में वार्ड क्र. 15 में सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत सरनाबहाल में वार्ड क्र 03 में सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत झरगांव में डमरू घर से बेलपति नाला तक सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत जिड़ार में वार्ड क्र. 12 में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत दबनई में वार्ड क्र. 03 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5-5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत हरदीभाटा में वार्ड क्र 11 में सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत भाठीगढ़ के नहानबिरी में आंगनबाड़ी से अकबर घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए पृथक-पृथक रूप से 2 लाख 50 हजार रूपये तथा ग्राम पंचायत देहारगुड़ा में वार्ड क्र. 04 के चबुतरा में टाईल्स लगाने के लिए 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्याे के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद को सौंपा गया है।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…