छत्तीसगढ़

CG : बिलासपुर में लोकल ट्रेनें रद्द …

बिलासपुर। बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही आफत की बारिश के कारण जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात भी पूरी तरह चरमरा गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR के बिलासपुर जोनल स्टेशन और यार्ड के पटरियों, रेलवे ट्रैक्स पर भारी जलभराव हो गया है। ट्रैक डूबने के कारण सिग्नलिंग और रेलवे ट्रैक सर्किट सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे प्रशासन ने रायपुर, कोरबा और रायगढ़ रूट पर चलने वाली पांच मेमू/लोकल ट्रेनों को रद कर दिया है। वहीं, कई वीआईपी ट्रेनों को बिलासपुर स्टेशन और बाहरी आउटरों पर ही रोक कर नियंत्रित किया गया है। रेलवे नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर स्टेशन यार्ड में पानी भर जाने से ट्रैक सर्किट सामान्य नहीं हो पा रहा है। इस तकनीकी आपातकाल के कारण हावड़ा-मुंबई रूट की सबसे महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेन ज्ञानेश्वरी सुपरडीलक्स और हावड़ा-मुंबई मेल सहित कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को बिलासपुर स्टेशन पर ही काफी देर तक रोककर रखा गया। रेलवे इंजीनियरों का कहना है कि जब तक यार्ड का सर्किट सामान्य नहीं हो जाता, तब तक सुरक्षा नियमों के तहत पायलेटिंग, मैनुअल गाइडेंस/पायलट की मदद के जरिए ही बहुत धीमी गति से ट्रेनों को बिलासपुर रेलवे यार्ड से सुरक्षित गुजारा जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

25 minutes ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

30 minutes ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

35 minutes ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

1 hour ago
CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और…

2 hours ago
MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय तो है, लेकिन तेज बारिश का दौर…

3 hours ago