राजनांदगांव , अंबागढ़ चौकी के खुर्सीटिकुल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक पर अपराध दर्ज कर लिया है।
घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब की है। जानकारी मुताबिक खुर्सीटिकुल में रहने वाली अमृता बाई कंवर अपने घर से राशन दुकान जाने निकली थी। वह पीपरखार पंचायत भवन के सामने पहुंची थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर के पहिए में लोहे के केजव्हील लगे हुए थे। महिला इसी केजव्हील की चपेट में आ गई। गंभीर रुप से घायल अमृता बाई ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
कोण्डागांव । कठिन संघर्ष और अटूट हौसले के दम पर कोण्डागांव की श्रवण दिव्यांग बेटी…
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ…
जगदलपुर । बस्तर जिले में राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी नहीं कराना अब भारी पड़…
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस और इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के…
217 मामलों की सुनवाई की गई राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 मितानिनों को…