CG : बिलासपुर से दिल्ली हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर …

बिलासपुर। हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, अलायंस एयर ने समर शेड्यूल जारी कर दिया है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने अलायंस एयर द्वारा जारी किए गए समर शेड्यूल के अनुसार, अब दिल्ली की उड़ान सप्ताह में 5 दिन से घटाकर चार दिन कर दी गई है। वही वहीं प्रयागराज एक और कोलकाता उड़ान सप्ताह में दो दिन उपलब्ध रहेगी। नया समर शेड्यूल एक मई से लागू होगी। नए शेड्यूल के अनुसार दिल्ली से बिलासपुर और आगे अंबिकापुर जाने वाली उड़ानों के समय में कोई संशोधन नहीं किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बदलाव है। रविवार को दिल्ली, प्रयागराज बिलासपुर सेक्टर में नई उड़ान फ्रीक्वेंसी जोड़ी गई है। यह फ्लाइट दिल्ली से 14:45 बजे रवाना होकर 16:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहां से 17:00 बजे रवाना होकर 18:20 बजे बिलासपुर आएगी। इसके बाद बिलासपुर से 18:45 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रात 21: 25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इस सेवा के साथ बिलासपुर में 3 मई रविवार से नाइट लैंडिंग की सुविधा का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा। नए शेड्यूल के बाद बिलासपुर में सप्ताह में 4 दिन दिल्ली, दो दिन कोलकाता और एक दिन प्रयागराज के लिए हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी। इसमें सप्ताह में एक दिन दिल्ली फ्लाइट व्हाया अंबिकापुर, एक दिन प्रयागराज और दो दिन डायरेक्ट रहेगी। कोलकाता फ्लाइट भी एक दिन व्हाया अंबिकापुर और एक दिन डायरेक्ट रहेगी। गौरतलब है कि, एलाइंस एयर ने दो बार 15- 15 दिनों के लिए समर शेड्यूल जारी किया था। जिससे विमानों के संचालक को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। अब स्थाई समर शेड्यूल जारी किया गया है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

4 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

4 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

5 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

5 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

5 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

5 hours ago