बीजापुर। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स घुसी है। जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। नक्सलियों को भारी नुकसान की खबर है। वहीं नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान जख्मी है। जिसे मौके से बाहर निकाला जा रहा है। यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी के आधार पर दंतेवाड़ा, बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया। एक दिन पहले जवानों ने एंड्री इलाके को घेर लिया था। वहीं आज गुरुवार की सुबह से ही जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। खत्म होने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इधर, दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने कहा कि हिरोली से जवान निकले हैं। मुठभेड़ चल रही है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…