छत्तीसगढ़

CG : BSP में क्रेन की स्प्रिंग टूटी, चपेट में आया श्रमिक घायल

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में फिर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां क्रेन की स्प्रिंग टूटकर वहां काम कर रहे मजदूर के कंधे में गिरी। इससे मजदूर घायल हो गया। उसे तुरंत मेल मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मजदूर को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया। इसे लेकर मजदूर यूनियन ने विरोध किया कि मामले को दबाने के लिए बीएसपी प्रबंधन ने घायल को जल्दी डिस्चार्ज किया है। जानकारी के मुताबिक हादसा बीएसपी के प्लेट मिल के अंदर मैकेनिकल पार्ट क्रेन नंबर 34 के नीचे हुआ। यहां मंगलवार रात 8 बजे के करीब काम चल रहा था। मिल में लगी बड़ी क्रेन की स्प्रिंग टूटकर झूलने लगी। गनीमत यह रही की वहां काम करने वाले मजदूरों ने उसे देख लिया और शोर मचाया। मजदूरों के शोर मचाने के बाद भी सेफ्टी डिपार्टमेंट के लोग वहां जल्दी नहीं पहुंचे।

इसी दौरान 2 क्रेन ऑपरेटर क्रेन की ओर बढ़ने लगे। मजदूरों ने शोर मचाया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और क्रेन चलाने के लिए चले गए। क्रेन ऑपरेटर ने ध्यान नहीं दिया कि नीचे एक मजदूर काम कर रहा है और उसी डैमेज हालत में क्रेन को चला दिया। क्रेन चलते ही स्टॉपर से लोहे की स्प्रिंग का बड़ा टुकड़ा सीधे पास में काम कर रहे मजदूर के कंधे के ऊपर गिरा। लोगों ने बताया कि स्प्रिंग का टुकड़ा वहां काम कर रहे श्रमिक लक्ष्मण प्रसाद (45 साल) के ऊपर गिरा, जिससे वो जमीन पर घायल होकर गिर गया। जब बाकी के मजदूर पास पहुंचे तो देखा कि वो कुछ बोल नहीं रहा। उन्होंने शोर मचाया कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद मेडिकल टीम वहां पहुंची और उसे लेकर मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बताया कि अचानक तेज चोट आने से लक्ष्मण प्रसाद बेहोश हो गया था। इसके बाद यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

10 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

10 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

10 hours ago