छत्तीसगढ़

CG : बैंक कर्मचारियों ने गबन किए ग्राहकों के लोन की किश्त, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा. जिले में लोन के किस्त के लाखों रुपए का गबन करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 754/24 धारा 409,34 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, स्पंदन इसफुर्ती फाइनेंस लिमिटेड जांजगीर के मैनेजर नीरूपति बंजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की, इसफुर्ती फाइनेंस बैंक में पूर्व में कार्यरत कर्मचारी ने बैंक के ग्राहकों के लोन की किस्त की राशि कुल 2,74,240/ रू को बैंक में जमा ना कर खुद गबन कर लिया है. जिसके बाद माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपीयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की गई. इस दौरान आरोपी जितेंद्र कुमार पटेल औऱ आशीष चौहान को दिनांक 03.10.2024 को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है. वहीं तीसरे आरोपी सूरज चौहान को पतासाजी कर 4 अक्टूबर को भी दबोचा और गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ की गई. जुर्म स्वीकार किए जाने पर उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा दिया गया है.

आरोपियों की पहचान

  • जितेंद्र कुमार पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी- सेमरिया, थाना- लवन, जिला- बलोदा बाजार
  • आशीष कुमार चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी- कुटेला, थाना- सारंगढ़, जिला- सारंगढ़
  • सूरज चौहान, उम्र 28 वर्ष, निवासी- लोहरिन डीपा, थाना- सरायपाली, जिला- महासमुंद
kgnews

Recent Posts

मानसून से पहले ही मेहरबान मौसम! MP में कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

मानसून से पहले ही मेहरबान मौसम! MP में कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में मानसून की औपचारिक एंट्री भले ही अभी नहीं हुई हो, लेकिन प्रदेश…

22 minutes ago
CG : पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार

CG : पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार

पीएम आवास योजना से कच्चे घर की चिंता हुई दूर बरसात में टपकती छत से…

23 minutes ago
CG : ’होनहार को पंख’ : सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

CG : ’होनहार को पंख’ : सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

जिला प्रशासन उठाएगा बारसे रोशन के पढ़ाई का पूरा खर्च रायपुर, छत्तीसगढ़ के अति-वनांचल (सुकमा) जिले…

26 minutes ago
सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

होनहार को पंख   सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस…

27 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना : उत्कृष्ट निजी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा का अवसर

CG : मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना : उत्कृष्ट निजी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा का अवसर

20 जून तक आवेदन आमंत्रित रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति…

30 minutes ago