जांजगीर-चांपा. जिले में लोन के किस्त के लाखों रुपए का गबन करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 754/24 धारा 409,34 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, स्पंदन इसफुर्ती फाइनेंस लिमिटेड जांजगीर के मैनेजर नीरूपति बंजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की, इसफुर्ती फाइनेंस बैंक में पूर्व में कार्यरत कर्मचारी ने बैंक के ग्राहकों के लोन की किस्त की राशि कुल 2,74,240/ रू को बैंक में जमा ना कर खुद गबन कर लिया है. जिसके बाद माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपीयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की गई. इस दौरान आरोपी जितेंद्र कुमार पटेल औऱ आशीष चौहान को दिनांक 03.10.2024 को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है. वहीं तीसरे आरोपी सूरज चौहान को पतासाजी कर 4 अक्टूबर को भी दबोचा और गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ की गई. जुर्म स्वीकार किए जाने पर उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा दिया गया है.
आरोपियों की पहचान
बिलासपुर । व्यापारिक और व्यक्तिगत लेनदेन से जुड़े विवादों को आपराधिक मामलों का स्वरूप देने…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी…
बिलासपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कार पलट…
उप मुख्यमंत्री कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, तैलीय सदन का किया लोकार्पण रायपुर. उप मुख्यमंत्री…
स्व सहायता समूह से मिला संबल, हुनर बना रोजगार और पहचान रायपुर , कभी परिवार…
अवैध उत्खनन मार्ग ध्वस्त, दो वाहन जब्त रायपुर , बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन…