रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और दुर्ग जिले में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे. रायपुर में सीएम साय पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुनेंगे. सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक क्लब हाउस विनायक सिटी में कार्यक्रम होगा. इसके बाद सीएम साय दुर्ग जिले के भरर ग्राम जाएंगे, जहां आयोजित विशाल कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे. वहीं दोपहर 3:15 बजे भरर जामगांव से वह रायपुर लौटेंगे.
स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में अस्मिता खेलो इंडिया अंडर-16 बालिका फुटबॉल लीग का फाइनल मैच 26 अप्रैल को खेला जाएगा. 24 अप्रैल से शुरू इस प्रतियोगिता में जिले की 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें शेरा फुटबॉल क्लब एकेडमी, शेरा क्रीड़ा समिति, जेआरसी क्लब, रायपुर क्लब, ब्रह्मविद फुटबॉल अकादमी और जेएल एकेडमी शामिल हैं. जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अली ने बताया कि स्पर्धा खेल विभाग के सहयोग से आयोजित की जा रही है. लीग फार्मेट में खेले जा रहे मैच में 25 अप्रैल को ब्रह्मविद फुटबॉल अकादमी को शेरा एफसी एकेडमी ने एकतरफा 8 गोल से पराजित करके फाइनल में जगह बना ली है. विजेता टीम की ओर से सोनाक्षी यादव, किच्चे ललिता और हनी दुलानी ने 2-2 गोल एवं माही कुंजाम व सोडी कोयेन्दे ने 1-1 गोल मारा. प्लेयर ऑफ द मैच सोनाक्षी रही.






