मुंगेली लोरमी के भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली सोनिया लकड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला लोरमी नगर पंचायत का है। 8 माह पूर्व नगर पंचायत के एल्डरमैन एवं भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल को पैसे के लिए ब्लैकमेल करके मासिक रूप से परेशान करने वाली सोनिया लकड़ा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब हैं कि आठ माह पूर्व शैलेंद्र जायसवाल उर्फ शीलू ने बिजली के खंभे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मौत से पहले शैलेन्द्र जायसवाल ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमे आरोपी सोनिया के नाम का जिक्र था। मृतक शैलेन्द्र जायसवाल के सुसाइड नोट के आधार पर आज उसकी एक्सपर्ट राइटिंग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सोनिया लकड़ा को उसके गांव जमुनाही थाना खुड़िया से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…
बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…
बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…
दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…
बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना…
भिलाईनगर । आर्मी में पदस्थ सगे भाई के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर…