CG : भारी बारिश हुई गौरेला पेंड्रा मरवाही में, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

रायपुर/गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में सुबह से तेज बारिश हो रही है। रायपुर में भी बूंदाबांदी हो रही है, घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से सूरजपुर और बलरामपुर में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 7 जिलों में बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। वहीं रायपुर-दुर्ग समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। बीते दिनों हुई बारिश और बादलों की वजह से प्रदेश के औसत तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में बुधवार को 35.4°C डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा। वहीं मानसून की बात करें तो मंगलवार तक यह प्रदेश के 75% हिस्सों में पहुंचा था। बुधवार को कोई खास बदलाव नहीं हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दिनों तक सरगुजा संभाग के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। अगले कुछ दिन सरगुजा में इसका सबसे ज्यादा असर दिखेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटों की बात करें तो 10 से ज्यादा जिलों में 19.59 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। एक दिन पहले ही कोरबा और रायगढ़ में दोपहर के बाद झमाझम बारिश हुई थी। पिछले 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून रायपुर से होते हुए सरगुजा पहुंचा।

kgnews

Recent Posts

CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…

15 minutes ago
CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…

33 minutes ago
CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…

1 hour ago
CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…

1 hour ago
Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

ग्वालियर  उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…

1 hour ago
MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल  आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…

1 hour ago