CG : मंडई में बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया…

धमतरी। एसपी के निर्देशन मेंएगंगरेल मड़ई के दौरान बड़ी संख्या में दूर.दराज़ क्षेत्रों सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धमतरी पुलिस द्वारा संपूर्ण मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की प्रभावी तैनाती की गई तथा पूरे आयोजन स्थल पर निरंतर निगरानी एवं समन्वित नियंत्रण व्यवस्था बनाए रखी गई जिससे मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। लगभग 15 हजार के भीड़ की निगरानी हेतु ड्रोन कैमरे के माध्यम से रीयल.टाइम मॉनिटरिंग की गईए जिससे मेला स्थलए पार्किंग एरिया और मुख्य मार्गों पर यातायात एवं भीड़ पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा गया।

भीड़भाड़ के कारण मेला क्षेत्र से पैदल जा रहे महिलाओं बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को धमतरी पुलिस के जवानों ने अपनी वाहनों में बैठाकर गंगरेल से रूद्री तक सुरक्षित छोड़ा जिससे उन्हें राहत मिली और पुलिस की संवेदनशील छवि सामने आई। इसी दौरान भीड़ में कुछ बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए थे जिन्हें पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ उनके परिजनों से मिलवाया। गंगरेल मड़ई में धमतरी पुलिस की यह सुव्यवस्थित व्यवस्था और मानवीय पहल आम नागरिकों द्वारा सराही गई। एसपी द्वारा गंगरेल मड़ई के दौरान भीड़ की स्थिति का समय.समय पर सीएसपी के माध्यम से सतत रूप से जायजा लिया जा रहा था। वहीं सीएसपी धमतरी स्वयं भी नियमित रूप से मेला स्थल का निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग करते हुए भीड़ की गतिविधियों पर निकट से निगरानी बनाए हुए थे।

kgnews

Recent Posts

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

4 minutes ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

24 minutes ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

39 minutes ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

57 minutes ago
CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…

57 minutes ago
CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…

1 hour ago