छत्तीसगढ़

CG : मंत्री यादव के कार्यालय में झालमुरी बांटकर मनाया गया बीजेपी की जीत का जश्न …

दुर्ग । पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ झालमुरी बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे और एक-दूसरे को बधाई देते हुए अपनी खुशी व्यक्त की।

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय जन-जन के विश्वास, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं शीर्ष नेतृत्व के दूरदर्शी मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता द्वारा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का स्पष्ट संदेश है।

मंत्री यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में जो जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, उनसे समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। यही कारण है कि आज देश के विभिन्न हिस्सों में जनता भाजपा के प्रति अपना विश्वास प्रकट कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन का जो संकल्प लिया है, वह आने वाले समय में राज्य को नई दिशा और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

इस दौरान गंजपारा कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को झालमुरी और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। मंत्री यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से आगामी समय में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनसेवा में जुटे रहने का आह्वान किया।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

4 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

4 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

5 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

5 hours ago