CG : मंत्री राजवाड़े ने बीजापुर में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा -अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश…

कुपोषण में कमी लाना पहली प्राथमिकता – लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर,

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बीजापुर में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बीजापुर में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बीजापुर प्रवास के दौरान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं और किशोरियों का पोषण और स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी अधिकारी मिलकर बेहतर काम करें।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि कुपोषण में कमी लाना विभाग की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले छह महीने के अंदर पोषण सुधार के लिए विशेष अभियान चलाएं। घर-घर जाकर हितग्राहियों से मिलें और पर्यवेक्षक नियमित निरीक्षण करें।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुँचे, इसके लिए प्रचार-प्रसार जरूरी है। जनप्रतिनिधियों की मदद से जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाते रहें।

मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत की जरूरत है, उनकी सूची बनाकर जल्द जिला प्रशासन को भेजें ताकि समय पर काम शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि छह महीने बाद वह दोबारा बीजापुर आएंगी और योजनाओं की जमीनी हकीकत का निरीक्षण करेंगी। बैठक में विभाग के संचालक पदुम सिंह एल्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक शामिल रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

34 minutes ago
राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…

35 minutes ago
मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला। फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का…

38 minutes ago
CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई में उस समय सनसनी फैल गई,…

43 minutes ago
मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’ महिलाओं…

47 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर…

55 minutes ago