छत्तीसगढ़

CG : मंदिर में दान पेटी से 5 हजार पार, शक के दायरे में चाबी रखने वाला

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्र में एक मंदिर से अनूठी चोरी हो गई। मंदिर का ना तो दरवाजा टूटा और ना ही ताला, लेकिन दान पेटी से पैसे गायब हो गए। यह घटना है नगर पंचायत पवनी स्थित प्रतिष्ठित हनुमान मंदिर की। यहां अज्ञात चोर ने मंदिर के अंदर रखी दान पेटी से 5000 रुपयों से ज्यादा नगदी रकम की चोरी की है। दिलचस्प बात यह है कि, मंदिर का ताला तोड़े बिना ही यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही श्री बजरंग सेवा समिति के सदस्यों ने चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और कड़ी कार्यवाही की मांग की है। इस प्रतिष्ठित हनुमान मंदिर में बिना ताला तोड़े चोरी की घटना हुई है जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि जिसके पास यहां की चाबी थी उन्हीं में से किसी एक ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। क्योंकि बिना ताला तोड़े मंदिर के अंदर रखी दान पेटी से पैसे चुरा पाना संभव नहीं है। खैर क्षेत्र में कई प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करेगी और इस पूरे मामले का खुलासा करेगी इसके बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

51 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago