जगदलपुर। कलेक्ट्रेट मार्ग पर बीती रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने डिवाइडर को ठोकर मारते हुए कार सडक़ के बीचों-बीच पलट गई। इस घटना में सडक़ पर चल रहे लोगों से लेकर कार चालक सभी सुरक्षित थे। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही यातायात विभाग के अधिकारी मौके पर आ पहुँचे, जिसके बाद सडक़ पर बैरिकेड लगा दिया गया था, जहां कुछ घंटों के बाद कार को उठाने के बाद चालक वहां से चला गया।
आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात को गीदम रोड की ओर से एक लाल रंग की कार लाल चर्च की ओर जा रही थी, इसी दौरान कोर्ट को जैसे पार कर आगे बढ़ा, तभी अचानक से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद सडक़ पर लगे डिवाइडर को ठोकर मारते हुए कार पलट गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का चारों पहिया ऊपर हो गया था। घटना के तत्काल बाद आसपास के लोगों ने कार चालक को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
के पर पहुंची पुलिस ने सडक़ को बैरिकेड लगा बंद करा दिया, वहीं चालक के द्वारा खुद ही जेसीबी वाहन बुलवाकर कार को सीधा कराते हुए उसे अपने साथ ले गया। इस बड़ी घटना में किसी को कोई भी हानि नहीं हुई।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…