छत्तीसगढ़

CG : मछुआरा बहा, शिवनाथ नदी की घटना …

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया मछुआरा युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने के बाद बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिले की पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, ग्राम जोंधरा निवासी सुखदेव केवट (28), पिता व्यसनारायण केवट, मछली पकड़ने और बेचने का काम करता था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह गांव के पास स्थित शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली नहीं मिलने पर वह नदी पार कर बलौदाबाजार जिले के लवन क्षेत्र की ओर चला गया। पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि तेज बहाव के कारण गुरुवार को तलाश अभियान में काफी दिक्कत आई। शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम बहाव की दिशा में आगे के हिस्सों में फिर से सर्च ऑपरेशन चलाएगी।

इसी दौरान नदी का जलस्तर और बहाव तेज होने से वह संतुलन खो बैठा और पानी में बह गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। घटनास्थल तीन जिलों की सीमा से लगा होने के कारण बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिले की एसडीआरएफ टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सुखदेव का कोई पता नहीं चल सका।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…

27 minutes ago
राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार…

30 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला…

34 minutes ago
CG : आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, जनता की सुरक्षा को लेकर मांगी सतत निगरानी …

CG : आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, जनता की सुरक्षा को लेकर मांगी सतत निगरानी …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के हमलों, रेबीज के बढ़ते खतरे…

36 minutes ago
CG : सत्ता शासन के लिए नहीं, सेवा के लिए है : अरुण साव…

CG : सत्ता शासन के लिए नहीं, सेवा के लिए है : अरुण साव…

उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास…

37 minutes ago
CG : कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने मनाई बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती …

CG : कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने मनाई बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती …

रायपुर । कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर…

42 minutes ago