छत्तीसगढ़

CG : कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने मनाई बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती …

रायपुर । कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने क्रमशः तिलक अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित सदस्यों ने अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए। सर्वप्रथम प्रकाश अवस्थी ने लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अधिकारी पद से सेवानिवृत्त रमेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में युवाओं से इन महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र पांडे ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के स्वराज्य आंदोलन में योगदान तथा अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों का जीवन आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन संजय अवस्थी ने किया, जबकि अंत में सभा के सचिव राजकुमार दीक्षित ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

आज के कार्यक्रम में समाज के प्रमुख सदस्य उपस्थति हुए जिसमें पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, गौरव शुक्ला, विकास तिवारी, आशीष बाजपेयी, राघवेन्द्र पाठक, राजकुमार अवस्थी, प्रकाश अवस्थी, रमेश तिवारी, आर. के. दीक्षित, जे. पी. मिश्रा, एस.एस. त्रिवेदी, सत्यदेव तिवारी, गोपाल मिश्रा सहित विप्रबंधु उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

गरियाबंद, राजिम तहसील के ग्राम सुरसाबांधा में प्रस्तावित नवीन फूड पार्क की स्थापना के लिए…

1 minute ago
CG : नैनो डीएपी अपनाकर आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान अनिल मिश्रा …

CG : नैनो डीएपी अपनाकर आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान अनिल मिश्रा …

एमसीबी/ आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नैनो उर्वरकों के…

3 minutes ago
CG : अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता एवं आधार सीडिंग संशोधन का अंतिम तिथि 28 जुलाई

CG : अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता एवं आधार सीडिंग संशोधन का अंतिम तिथि 28 जुलाई

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले में संचालित समस्त शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक…

5 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली भइयालाल बैगा की तकदीर, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख …

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली भइयालाल बैगा की तकदीर, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख …

एमसीबी/ किसी भी परिवार के लिए अपना पक्का घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा,…

7 minutes ago
CG : फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी स्थापना पर कार्यशाला आयोजित

CG : फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी स्थापना पर कार्यशाला आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले में फर्नीचर एवं कारपेन्ट्री कलस्टर की स्थापना के लिए एमएसएमई…

8 minutes ago
CG : जिला पंचायत सीईओ ने गिरवर एवं गोरखपुर ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

CG : जिला पंचायत सीईओ ने गिरवर एवं गोरखपुर ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

 बायोगैस संयंत्र शीघ्र प्रारंभ करने, प्रधानमंत्री आवास एवं एग्री स्टेक पंजीयन में तेजी लाने के…

12 minutes ago