छत्तीसगढ़

CG : युवा फेस्ट-2026 में दिखी प्रतिभा की चमक, विधायक अजय चंद्राकर ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन …

धमतरी । जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने शिरकत की और विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। श्री चंद्राकर ने स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी कार्यशालाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए इतिहास, आर्ट, छत्तीसगढ़ी पहनावा एवं पारंपरिक श्रृंगार से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू सहित जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए, प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने विधायक को प्रथम दिवस की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी तथा दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष युवा फेस्ट में लगभग 30 विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं एवं प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए आकर्षक पोस्टर, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप धमतरी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।

कलेक्टर ने यह भी बताया कि पहले दिन छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय परिसर रंग-बिरंगी गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और युवा ऊर्जा से सराबोर रहा। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में एआई वर्कशॉप, वीडियो एडिटिंग वर्कशॉप, कैनवा वर्कशॉप तथा लोक कलाकार आरू साहू की प्रस्तुति विशेष रूप से सराही गई। इसके अलावा खुले मंच की व्यवस्था ने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान किया।

इस अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि “युवा फेस्ट जैसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें नई दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आज का युवा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नवाचार, तकनीक और रचनात्मकता के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। ऐसे आयोजन उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करते हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने कौशल को निरंतर निखारते रहें और राज्य तथा देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की ।

कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की गई। युवा फेस्ट-2026 ने जिले में प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ सकारात्मक और प्रेरणादायी माहौल का निर्माण किया है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

6 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

6 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

6 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

7 hours ago