छत्तीसगढ़

CG : रंगोली के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में दिया गया संदेश …

कोरबा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ,छ.ग. विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व संतोष. शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय, कोरबा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के राष्ट्रीय आयोजन की भावना को ध्यान में रखते हुए दिनांक 5 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक पूरे सप्ताह नालसा (डॉन) ड्रग अवरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया स्कीम 2025 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

कोरबा के बैनर तले जिला जेल कोरबा व उपजेल कटघोरा में बंदियों के द्वारा नशीली दवाओं ओर मादक पदार्थों के दुरूपयोग, नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उचित चिकित्सा, मानसिक सहायता, परामर्श प्रदान कर न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश रंगोली के माध्यम से दिया गया।

नशीली पदार्थों का सेवन करने से विभिन्न गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। नशा मुक्ति अभियान एक युद्ध है जिसके तहत नशे से होने वाले दुष्परिणाम जिसमें मानसिक व शारीरिक रूप से क्षति होती है के बारे में बताया गया । नशा हमारे समाज के लिए बहुत ही गंभीर समस्या बन चुका है इसमें युवाओं का जीवन तेजी से बर्बाद हो रहा है यह आदत लगने के बाद व्यक्ति जाकर भी बाहर नहीं निकल पाता। ऐसे व्यक्तियों का समाज में तथा व्यक्तिगत जीवन में भी बहुत कष्ट उठाना पडता है। किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने के संबंध में जानकारी दी गई।

उक्त अवसर पर उप जेल कटघोरा में ,माननीय श्रीमती श्रद्धा शुक्ला शर्मा जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश FTSC POCSO अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति, कटघोरा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा व सहायक जेल अधीक्षिका, कटघोरा और जिला जेल कोरबा में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा व सहायक जेल अधीक्षक, कोरबा व कर्मचारीगण के द्वारा बंदियों के द्वारा बनाई गई रंगोली की प्रशंसा कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

kgnews

Recent Posts

डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयास से बदली तकदीर, दो भाई फिर बने स्कूल के छात्र

डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयास से बदली तकदीर, दो भाई फिर बने स्कूल के छात्र

रायपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में…

17 minutes ago
Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

जांच समिति ने छात्रों की कमजोर तैयारी को बताया कारण, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव…

37 minutes ago
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

रायपुर. पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर सीएम विष्णुदेव साय ने हमला…

45 minutes ago
सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

विशेष लेख सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम जनभागीदारी से साकार…

1 hour ago
CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

गरियाबंद. जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन…

2 hours ago