सारंगढ़ । छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की कथित ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने सिटी कोतवाली सारंगढ़ पहुंचकर ग्वालिनडीह निवासी दिनेश बंजारे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिलाओं का आरोप है कि दिनेश बंजारे ने खुद को एनजीओ संचालक बताते हुए ‘नारी रक्षा सम्मान निधि’ नामक योजना की जानकारी दी थी। उसने दावा किया था कि इस योजना में निवेश करने पर कुछ समय बाद रकम दोगुनी होकर वापस मिलेगी। इस झांसे में आकर कई महिलाओं ने अपनी जमा पूंजी के साथ माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लिए गए ऋण की राशि भी जमा कर दी।
पीड़ितों के अनुसार आरोपी गांव-गांव जाकर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को योजना से जोड़ता था। वह महिलाओं को ऋण लेने के लिए प्रेरित करता और किस्त जमा करने के साथ हर महीने अतिरिक्त लाभ देने का भरोसा दिलाता था। शुरुआत में कुछ महिलाओं को भुगतान किया गया, जिससे योजना पर भरोसा बढ़ा, लेकिन बाद में रकम मिलना बंद हो गया।
पुलिस के मुताबिक दिनेश बंजारे पहले से ही साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में जेल में बंद है। जांच में उसके बैंक खाते में करीब 2 करोड़ 71 लाख रुपये के लेन-देन का पता चला था। देश के अलग-अलग राज्यों से 50 से अधिक शिकायतें मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।
नई शिकायतों के बाद पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बड़ी संख्या में महिलाओं से रकम लिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ठगी की वास्तविक राशि और प्रभावित लोगों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
खजुराहो मध्य प्रदेश के खजुराहो हवाई अड्डे ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वर्ष 2026…
बिलासपुर. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि…
100 करोड़ की लागत से आकार ले रहा आस्था का भव्य धाम खेड़ापति हनुमान लोक…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन…
बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…
दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…